पाली| जोधपुरडिस्कॉम पाली वृत के 14 उपखंडों में शनिवार को
पाली| जोधपुरडिस्कॉम पाली वृत के 14 उपखंडों में शनिवार को विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। विद्युत चौपाल में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। डिस्कॉम सहायक अधीक्षण अभियंता सीएस मीणा ने बताया कि इससे पूर्व हर मंगलवार को विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाता था। उसे बदलकर अब प्रत्येक माह की द्वितीय चतुर्थ शनिवार को विद्युत चौपाल आयोजित की जाएगी। सभी विद्युत चौपाल सहायक अभियंता कार्यालय में संपन्न होगी। विद्युत चौपाल के तहत धोला चौतरा ग्रामीण पाली की सहायक अभियंता कार्यालय में आयोजित होगी। इसी प्रकार रोहट, सोजत सिटी, सोजत रोड, पिपलिया, बर, खारची,जैतारण, फालना, बाली, सुमेरपुर, सादड़ी, रानी और देसूरी सहायक अभियंता कार्यालय में विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
एईएन कार्यालयों पर विद्युत चौपाल