कलेक्टर ने की कार्यों की समीक्षा
सोजत | कलेक्टरकुमारपाल गौतम ने वीसी के जरिए सोजत के विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के लिए उपखंड अधिकारियों से फीडबैक लिया। वीसी में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि संपर्क पोर्टल पर अगर पेन्डेंसी ज्यादा रहती है तो उस पर कभी भी गाज गिर सकती है। इसके लिए जहां तक हो सके तय समय में उपखंड स्तर पर ही उन प्रकरणों का निस्तारण कर दे ताकि लोगों को राहत मिल सके। वीसी में तहसीलदार भागीरथराम चौधरी, विकास अधिकारी तनुराम राठौड़, सीआई राजेंद्रसिंह राठौड़, एक्सईएन डिस्कॉम कन्हैयालाल रैगर, पीएचईडी एक्सईएन महेन्द्रसिंह राठौड़, कृषि विभाग के सहायक निदेशक मोतीलाल गर्ग आदि मौजूद थे।
सोजत. वीसी के दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारी। फोटो|भास्कर