पाली। त्योहारों पर लोगों को धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही पौधरोपण की परंपरा से जोड़ने का पाली वन विभाग का नवाचार अब पूरे प्रदेश में लागू होगा। गुरुवार को वनमंत्री राजकुमार रिणवा ने राज्य के वन अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ये निर्देश दिए।
पाली वन विभाग ने प्रदेश में पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की है। इसमें सभी धर्मों के त्योहारों सहित राष्ट्रीय पर्वों पर भी अभियान चलाकर लोगों से पौधरोपण करवाया जाएगा। इसकी शुरुआत पाली में महाशिवरात्रि से ही हो रही है।
इसके साथ ही जिले के वन अधिकारियों कर्मचारियों ने पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए 69 गांव भी गोद लिए हैं। इसके तहत ग्रामीणों की मदद से सघन पौधरोपण अभियान चलाए जाएंगे। गुरुवार को वनमंत्री राजकुमार रिणवा ने वन क्षेत्रों में किए गए कार्य आगामी योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रदेश के सभी वन अधिकारियों की वीसी ली थी। रिणवा ने अधिकारियों से सुझाव भी मांगे थे।
इसके तहत पाली के अधिकारियों ने इस नवाचार की जानकारी दी। रिणवा ने इसका स्वागत किया। साथ ही सभी जिलों के वन अधिकारियों को भी इसे लागू करने के निर्देश दिए। वीसी के दौरान जयपुर के वन संरक्षक पाली के प्रभारी वन अधिकारी बीएस बोहरा, आईएसएफ बालाजी करी, बाली के वन अधिकारी ओमप्रकाश सुथार प्रशिक्षु अधिकारी अशोक कुमार मौजूद थे।
अधिकारियों की सराहना
वीसी के दौरान वनमंत्री रिणवा ने आईएसएफ बालाजी करी द्वारा तैयार किए हेमावास बांध पर बॉयो डायवर्सिटी पार्क जिले काफी मात्रा में फैली जोड़ घास अंग्रेजी बबूल की लकड़ी से विद्युत उत्पादन संयत्र लगाने के प्रोजेक्ट की सराहना की है। रिणवा ने जल्द इन दोनों प्रोजेक्ट पर निर्णय का आश्वासन दिया है।
69 अधिकारियों ने गोद लिए 69 गांव
वीसी के दौरान पाली के प्रभारी बीएस बोहरा ने वनमंत्री को बताया कि यहां आईएसएफ से लेकर वन रक्षक ने एक-एक गांव को हराभरा करने की जिम्मेदारी के लिए गोद लिया है। इसके तहत आईएसएफ बालाजी करी ने पाली शहर, बाली वन संरक्षक ओमप्रकाश सुथार ने श्रीसेला, देसूरी के जब्बरसिंह सोलंकी ने गुड़ा मेहराम, पाली के गजेसिंह खीची ने गुंदोज, सुमेरपुर के पहाड़सिंह ने बलवना, सेंदड़ा के ओमप्रकाश व्यास ने सेंदड़ा, मारवाड़ जंक्शन के विनोदसिंह कच्छवाह ने गोलकी, सोजत के गणपतदान आशावत ने सियाट, वनपाल मालमसिंह ने पादरला, उमाराम ने गुड़ा जैतावता सुरेंद्रसिंह ने पालियावास सहित विभाग के 69 कर्मचारियों ने 69 गांव को गोद लिया है। ये कर्मचारी वर्षभर इन गांवों के लोगों को पौधरोपण वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रेरित करेंगे।
शुरुआत महाशिवरात्रि से, भोलेनाथ की आराधना के साथ धर्मप्रेमियों से पौधरोपण की पहल भी शुरू करवाएगा वन विभाग
इसके बाद ईद, होली, दीवाली अन्य बड़े त्योहारों सहित राष्ट्रीय पर्वों पर भी जारी रहेगा अभियान, जिले में पौधरोपण के लिए 69 अधिकारियों-कर्मचारियों ने गांवों को भी गोद लिया।