विकास में राजनीति नहीं होगी : राठौड़
सोजत | प्रधानगिरीजा राठौड़ ने कहा कि विकास के मामलों में सोजत पंचायत समिति का स्थान पाली जिले में दूसरे नम्बर पर है। बचे हुए चार सालों में इसे नंबर एक बनाने का प्रयास किया जाएगा। वे सोमवार को अपने एक वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर सरपंच संघ सोजत के तत्वावधान में आयेाजित स्वागत समारेाह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि समिति के अधीन आने वाली सभी 38 ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार ने गांवों के विकास के लिए जो भी योजनाएं चला रखी है। उन पर तत्काल प्रभाव के साथ पूर्ण मॉनीटिरिंग के जरिए कार्य किया जाएगा। विकास के नाम पर किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं होगी। जनप्रतिनिधि हो या पंचायत का छोटे से छोटा कार्मिक सभी के मान-सम्मान को बरकरार रखने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरवरसिंह राठौड़, सोजत नगर पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान, सरपंच संघ के अध्यक्ष चौपड़ा सरपंच मोटाराम जाट,कोषाध्यक्ष शिवपुरा सरपंच अर्जुनसिंह राठौड़, सरदार समंद सरपंच दिग्विजयसिंह राठौड़, हरियामाली सरपंच देवीसिंह जैतावत, मंडला सरपंच राधा सीरवी आदि मौजूद थे।