मनरेगा अधिकारियों ने किया निरीक्षण
सोजत | मनरेगायोजना के तहत स्थानीय पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों का निरीक्षण के लिए नरेगा के अधिकारी फिर से कार्य स्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने वहां पाई गई कमियों को दूर करने के लिए निर्देश प्रदान किए। एईएन कुंभसिंह भाटी के नेतृत्व में नरेगा के विभिन्न तकनीकी अधिकारियों ने शुक्रवार को बगड़ी, केलवाद, चंडावल स्टेशन में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया।