बाबा रामदेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज से
शोभायात्रा तथा साधु-संतों का बधावणा कार्यक्रम के साथ मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज आज होगा
भास्करन्यूज | चंडावल
समीपवर्तीग्राम मुरड़ावा में मंगलवार से बाबा रामदेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का 2 दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आगाज होगा। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रथम दिन 9 फरवरी को सवेरे से 11 कुंडीय यज्ञशाला में पंडितों के आर्चात्व में धार्मिक अनुष्ठान पूजा अर्चना की जाएगी।
मंगलवार दोपहर 4 बजे से बाबा रामदेव महाराज की कलश शोभायात्रा की नगर परिक्रमा एवं साधु-संतों का बधावणा कार्यक्रम होगा। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बाबा रामदेव मंदिर सहित मुरड़ावा ग्राम के मुख्य मार्गों पर आकर्षक सजावट की गई। आयोजन समिति के समाजसेवी माणकचंद सोलंकी ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को भक्ति संध्या का आयोजन होगा। भक्ति संध्या में कलाकार नेमाराम महेश एंड पार्टी पाचुंडा द्वारा रामदेव बाबा का ब्यावला सहित भजनों की प्रस्तुती दी जाएगी। महोत्सव को लेकर 10 फरवरी को संतों के सानिध्य में बाबा रामदेव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। दोपहर बाद महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजित होगा। सोमवार को रामदेव मंदिर में कार्यक्रम की तैयारियों लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कानसिंह राठौड़, समाजसेवी माणकचंद सोलंकी, राजेंद्र किसान चंडावल, हरदेवराम, पोकरराम, भंवरलाल, शेषाराम एवं भूराराम आदि मौजूद थे।
प्राण-प्रतिष्ठामें इन संतों का सानिध्य रहेगा
बाबारामदेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा धार्मिक महोत्सव मेें साध्वी भक्त शिरोमणी प्रेमानंद (पानीबाई)महाराज कारोलिया, महामंडलेश्वर स्वामी केवलाराम महाराज केवल अपरोक्ष आश्रम सोजत सिटी सहित अनेक संतों का सान्निध्य रहेगा।
कार्यक्रममें ये करेंगे शिरकत
बाबारामदेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा धार्मिक कार्यक्रम मेें विधानसभा अध्यक्ष कैलाशचंद्र मेघवाल,सांसद पी.पी.चौधरी,सोजत विधायक संजना आगरी,जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी,बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल,राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ सदस्य कानसिंह राठौड़ उदेका,सोजत प्रधान गिरीजा राठौड़,भाजपा नेता गिरवरसिंह राठौड़,भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह राठौड़,राकेश मेघवाल आदि मौजूद रहेंगे।