विधायक ने बालाजी के दर्शन किए
पिपलिया कलां | मोहराकलांस्थित इच्छाधारी बालाजी मंदिर में शुक्रवार को सोजत विधायक संजना आगरी पहुंची और बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान विधायक ने संत सुरेंद्रदास महाराज से आशीर्वाद भी लिया। विधायक आगरी ने बांसिया से मोहरा कला तक सीसी सड़क बनवाने को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की और शीघ्र सड़क बनाने का आश्वासन दिया। संत सुरेंद्रदास महाराज ने कहा कि बालाजी मंदिर का पाटोत्सव 24 अप्रेल से 26 अप्रैल तक मनाया जाएगा।