पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत में अनशन दूसरे दिन भी जारी

सोजत में अनशन दूसरे दिन भी जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत | जातीयआरक्षण हटाओ आंदोलन समिति के तत्वावधान में दूसरे दिन भी समिति के संयोजक अमरसिंह केलवाद नारायणलाल गुर्जर का अनशन जारी रहा। गुरुवार को अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाषण देकर सरकार को चेताया कि आरक्षण व्यवस्था देश की अखंडता के लिए खतरा बनती जा रही है। इसे हर हाल में हटाना जरूरी है। धरने पर रूपावास के पूर्व सरपंच रामसिंह राजपुरोहित, विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल जोशी, रमेशचंद्र शर्मा पिपलाद, ओमप्रकाश मालवीय, भगवतसिंह बगड़ी, श्रवणसिंह, कमलसिंह खारिया सोडा आदि मौजूद थे।

सोजत. नागिरकोंको संबोधित करते विहिप के भंवरलाल जोशी।