पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जनता ने अपना काम किया, अब परिणाम देने का समय’

‘जनता ने अपना काम किया, अब परिणाम देने का समय’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन /धनला

गांवधनला के ओसियां माता मंदिर प्रांगण में गुरुवार को भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जनता ने अपना काम कर दिया है। अब जनता को परिणाम देने का समय गया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य कराकर लौटाना है। उनको इस जनादेश का परिणाम मिलना चाहिए। सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत बनाना चाहिए। वर्तमान में बहुमत से भाजपा को विजय दिलाने का एकमात्र श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है। चौधरी ने कहा कि मारवाड़ जंक्शन में 190 बूथों पर 40 हजार नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करना है। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत, उप प्रधान भंवरलाल मेघवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सवाईसिंह राजपुरोहित, जीवनसिंह रावत, शैलेंद्रसिंह, रेखा जैन, मंजू मेघवाल, मंजू लक्ष्मण, किशन माली, गणपत मरलेचा, सुरेश भैरवानी, मिश्रीलाल, जगदीश सरगरा, जीवाराम आदि मौजूद थे। मंच संचालन गणपत मरलेचा ने किया।

बाली.निकटवर्तीलक्ष्मीनारायण धाम बारवा में बाली भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को आपसी सामंजस्य रखकर क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाकर विकास में अपनी भागीदारी निभाए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान कपूराराम मेघवाल, विजयसिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह भाटी, उपाध्यक्ष सामताराम गरासिया, महामंत्री शक्तिसिंह चौहान, मोहन देवासी, पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश ओझा, पूर्व प्रधान गजी देवासी, शिवलाल नागर, चंपालाल रावल अादि मौजूद थे।

सोजत. भाजपा के सदस्यता महाभियान के निरीक्षण के लिए जिलाध्यक्ष सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ गुरुवार को सोजत पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी के सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस मौके राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है। जहां पर हर कार्यकर्ता अपनी बात समस्या को रख सकता है। सोजत के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सोहनलाल टांक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घीसूसिंह राजपुरोहित के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर आनंद भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल चौहान, जालमसिंह झूपेलाव, नरेंद्र टांक, मदन गहलोत, अशोकसिंह राजपुरोहित, बलवंतसिंह, धुरासनी सरपंच अरूणा राजपुरोहित, धर्मीचन्द देवासी आदि मौजूद थे।

सोजत. बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष मदन राठौड़।