फालना नगर पालिका की बैठक में 25 करोड़ का बजट पारित
सोजत नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा
शहरके पालिका सभागार भवन में शुक्रवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। भारी शोरगुल के बीच वर्ष 2016-17 के लिए 27 करोड़ रूपए का बजट पारित हो गया। हंगामे के कारण बैठक 20 मिनट ही चल पाई। विधायक संजना आगरी नगर पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में पालिका के लेखाकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न मदों में खर्च की जाने वाली राशि के बजट को अनुमोदन के लिए प्रस्ताव को सदन के पटल पर रखा। इस बीच कई नागरिक अपनी अपनी समस्याओं को लेकर सदन में गए तो अधिकारियों ने जवाब दिया कि साधारण सभा की बैठक में सिर्फ पालिका के निर्वाचित बोर्ड के सदस्य ही भाग ले सकते हैं। यह कोई जन सुनवाई नहीं है। इस पर विपक्ष के पार्षद राजकुमार टांक मनीष सोलंकी ने विरोध जताते कहा कि नगर पालिका में लोगों के कई माह से काम अटके हुए हैं, लोग चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चुके हैं। लेकिन कोई भी उनकी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है। वहीं पिछले कई माह से बकाया पड़े पट्टों को दिलाने के लिए भी समाज विशेष के लोग सदन में गए और जमकर हल्ला हो मचाया। इस दौरान सभागार भवन के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ आई।
20 मिनट में समाप्त हो गई बैठक
बैठकसवेरे 11 बजे ही शुरू हो गई थी। वहीं विधायक आगरी 11:30 बजे सदन में पहुंची। इससे पूर्व बजट को लेकर सदन के पटल पर प्र्रस्ताव रखा गया। जिसे सत्ता पक्ष के लोगों ने सदन के पटल को थपा कर उसे बहुमत के साथ पारित कर दिया। तत्पश्चात पालिकाध्यक्ष चौहान ने बैठक की समाप्ति की घोषणा की। अचानक बैठक समाप्ति की घोषणा से नाराज विपक्ष के पार्षद मोहनलाल टांक गजेंद्र सोनी ने कहा कि यहां पर जनता की बात को अनसुना किया जा रहा है। यह सदन की गरिमा के अनुकुल नहीं है। लोग अपनी समस्या लेकर आते हैं तो यहां उनकी कोई परवाह नहीं करता। इस मौके कई लोगों ने बैठक के बाद हॉल में पहुंच कर जोधपुर, उदयपुर स्टेट हाईवे को बाईपास के जरिए सोजत में निकालने की मांग के लिए विधायक आगरी को ज्ञापन सौंपा।
यहथे मौजूद : बैठकमें उपाध्यक्ष जुगलकिशोर निकुंम, पार्षद रामअवतार भाटी, रमेश कुमार, टोनू चौहान, बालमुकुन, मंजु अखावत, सुनीता सोनी, राजेश तंवर, गणपतसिंह सांखला, ईओ आशुतोष आचार्य, लेखाकर विजयराज मोहिल आदि उपस्थित थे।
सोजत. पालिका बैठक में बाईपास के लिए ज्ञापन सौंपते नागरिक। फोटो|भास्कर
भास्कर न्यूज | फालना
नगरपालिकाखुड़ाला-फालना सभागार में शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं ईओ गोविंदसिंह राठौड़ के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपए का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पार्षदों ने बताया कि नगरपालिका खुड़ाला-फालना की बैठक 11 बजे आयोजित की गई। बैठक में केवल एक ही प्रस्ताव था, जो कि बजट पारित करने का दिया गया था। नगरपालिका अध्यक्षा ने भाजपा के सभी सदस्यों के साथ पूर्व नियोजित योजना बनाकर बैठक निर्धारित समय 11 बजे शुरू कर 11:02 पर पूर्ण कर दी गई। जबकि कांग्रेस पार्टी के पार्षद 11:02 बजे नगरपालिका प्रांगण में पहुंचे तो ईओ ने बैठक संपन्न होना बताया, जिसके विरोध मेंकांग्रेस पार्षदों ने ईओ के कक्ष में पहुंचकर विरोध प्रकट किया धरने पर बैठ गए। उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। इसके बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन के बाद मिलने के धरना समाप्त किया। सभी कांग्रेसी पार्षदों ने नगरपालिका अध्यक्ष की इस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने इसे प्रजातांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध एक तरफा बताया। इस अवसर पर ईओ गोविंदसिंह राठौड़, कांग्रेस पार्षद सोमेंद्र गुर्जर,दिलीप मीणा,सुनिता गुर्जर, मुकेश अग्रवाल, हेमा पुनमिया, दलवीरसिंह,ममता चौधरी, भरत चौधरी, हेमाराम चौधरी, श्वेता चौधरी, जगाराम चौधरी, सुनील कुमार सामरिया, गणपतलाल मेघवाल, मदन वर्मा, रिंकू मेघवाल, उमा कंवर सिद्धावत, दशरथ कुमार, स्वाति कंवर, दिलीप देवडा, चंदा गर्ग आदि मौजूद थे।
सर्वसम्मतिसे पारित किया
^बैठकमें कोरम पूरा होने पर अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक समय पर शुरू की तथा बैठक के प्रस्ताव की कॉपियां पूर्व में दे रखी थी, जिसको सर्वसम्मति से सभी ने पारित किया, जिस पर बैठक समाप्त हुई। -गोविंदसिंहराठौड़, ईओ
अनुपस्थित रहे कांग्रेस पार्षद
^बैठकमें कोरम पूरा होने पर 11 बजे बैठक प्रारंभ की गई तथा बैठक में बजट प्रस्ताव पास कर बैठक समाप्त की गई। बैठक पूर्ण होने तक कांग्रेस के पार्षद अनुपस्थित रहे। -श्वेताचौधरी, अध्यक्ष