महिला प्रेरकों ने दी अनशन की चेतावनी
महिला प्रेरकों ने दी अनशन की चेतावनी
सोजतरोड. जिलेकी महिला प्रेरकों ने जिला प्रमुख को ज्ञापन प्रेषित कर उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी को शीघ्र हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि सात दिवस के अंदर अगर अधिकारी को नहीं हटाया गया तो जिले भर की महिला प्रेरक जिला मुख्यालय पर अनशन करेंगी।
संघ के जिलाध्यक्ष जगदीशसिंह लखावत ने बताया कि यदि महिला प्रेरकों को न्याय नहीं दिलाया गया तो जिले भर के प्रेरक भी आंदोलन में भाग लेंगे।