पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरसिटी से कट कर गाय की मौत, पुलिये पर ट्रेन रोकी

इंटरसिटी से कट कर गाय की मौत, पुलिये पर ट्रेन रोकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत रोड| अहमदाबाद-अजमेरइंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार सवेरे आठ बजे के करीब बीस मिनट तक कस्बे के सुकड़ी नदी पुलिया पर खड़ी रही। सोजत रोड स्टेशन से रवाना होकर ट्रेन अजमेर की तरफ जा रही थी तभी पुलिया के समीप पटरी पर गाय ट्रेन की चपेट में गई। गाय के चपेट में आने के बाद ट्रेन को आपातकालीन ब्रेक लगा कर रोका गया। लोको पायलट ने इंजन सहित कोच के पहियों की जांच की। पहियों में फंसे गाय के अवशेष को दूर कर करीब बीस मिनट तक पूरी जांच पड़ताल कर तसल्ली होने के बाद ट्रेन को पुन: रवाना किया गया।