पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्तमान शिक्षा नौकरी दिलाने वाली : प्रजापति

वर्तमान शिक्षा नौकरी दिलाने वाली : प्रजापति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वासुदेव प्रजापति ने कहा कि बालक को भविष्य में क्या बनाना है। माता जो तय कर लेती है, वो बना देती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा केवल नौकरी दिलाने वाली शिक्षा हो गई है। लीलावती आर्य ने मातृ शक्ति को सत्य, अहिंसा, अस्तेय का विस्तार से सारांश बताया। प्रधानाचार्य दीपसिंह राजावत ने मातृ शक्ति के सुझावों प्रतिक्रियांओं का निराकरण किया। कार्यक्रम मे किशनाराम विश्नोई, सुरेश सुराणा, अरुणा राठौड़, चंद्रकला सोनी आदि मौजूद थे।