नवदुर्गा विकास समिति का गठन
सोजत | नरसिंगपुराकॉलोनी में बुधवार को आयोजित बैठक में नवदुर्गा विकास समिति का गठन किया गया। समिति में गणपतलाल परिहार अध्यक्ष, मिश्रीलाल उपाध्यक्ष, पेंटर दलपत सचिव, मदन प्रजापत कोषाध्यक्ष मदन टांक, चम्पालाल खोरवाल, सोहनलाल, घेवरचंद, भूंडाराम, पूनमसिंह, शांतिलाल को सलाहकार मनोनीत किया गया।