- Hindi News
- पाली, जालोर सिरोही में 19 उपप्रधान भाजपा के
पाली, जालोर सिरोही में 19 उपप्रधान भाजपा के
पाली,जालोर और सिरोही जिले में रविवार को उपजिला प्रमुख और उपप्रधान के चुनाव हुए। पाली में भाजपा के नवलकिशोर रावल निर्विरोध उपजिला प्रमुख निर्वाचित हो गए, जबकि दस पंचायत समितियों में हुए उपप्रधान में रोहट को छोड़कर सभी जगह भाजपा के उपप्रधान चुने गए। पाली में भाजपा के नरेंद्रसिंह निर्विरोध उपप्रधान चुने गए। जबकि रोहट में निर्दलीय जयसिंह उपप्रधान निर्वाचित हुए। शेष| पेज 4
राज्य में भाजपा के 24 उप प्रमुख - पेज 2
इसीतरह जैतारण में रेखा कुमावत, बाली में राकेश दवे, देसूरी में खीमाराम चौधरी, रानी में किशोरसिंह राजपुरोहित, सुमेरपुर में करणसिंह नेतरा, रायपुर मारवाड़ में देवीसिंह चौहान, सोजत में ममता कंवर तथा मारवाड़ जंक्शन में भंवरलाल मेघवाल उपप्रधान चुने गए। शेष| पेज 4
जालोरमें भाजपा की गिरधर कंवर निर्विरोध उप जिला प्रमुख बनीं
जालोर में भाजपा की गिरधर कंवर को निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित की गई हैं। इसी तरह जालोर में पांच स्थानों पर भाजपा के उपप्रधान भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जालोर से भाजपा के उम्मेदसिंह राजपुरोहित, चितलवाना में इंदु बाला, आहोर में नेनसिंह राजपुरोहित, जसवंतपुरा मधुबाला सांचौर में संगीता प्रजापत निर्विरोध उपप्रधान चुनी गईं। इसके अलावा भाजपा से ही भीनमाल में कस्तूराराम सायला में लाकाराम रानीवाड़ा में कांग्रेस के खंगाराराम उपप्रधान चुने गए।
सिरोही में कानाराम होंगे उप जिला प्रमुख
सिरोही में उप जिला प्रमुख के पद पर भाजपा के कानाराम चौधरी निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 14 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कुलदीपसिंह को छह वोट मिले। इसी तरह सिरोही में उप प्रधान पद पर भाजपा के नरेश कुमार विजयी रहे। इसी तरह रेवदर में भाजपा की कविता देवी पिंडवाड़ा में भाजपा के विनोद दवे विजयी घोषित हुए। इधर, आबूरोड शिवगंज में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए। आबूरोड में हरीश चाैधरी शिवगंज में मोटाराम उपप्रधान चुने गए हैं।