- Hindi News
- सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए अब नहीं आना पड़ेगा जिला मुख्यालय पर
सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए अब नहीं आना पड़ेगा जिला मुख्यालय पर
भास्कर न्यूज | सुमेरपुर/सोजत
सिक्युरिटीनंबर प्लेट बनाने के लिए जिला मुख्यालय पर दूरदराज से आने वाले वाहन मालिकों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। परिवहन विभाग की नई व्यवस्था से जिलेवासियों को काफी फायदा मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत परिवहन विभाग ने सोजत सुमेरपुर के सब सेंटर पर सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि यह व्यवस्था दोनों स्थानों पर सप्ताह में दो-दो दिन तक रहेगी। इसी अवधि के दौरान वाहन मालिकों को नंबर प्लेट लगानी होगी। इससे पूर्व वाहन मालिकों को जिला मुख्यालय पर नए वाहन पर सिक्युरिटी नंबर प्लेट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद नंबर प्लेट बनने के बाद इच्छानुसार लिए गए सब सेंटर पर ही गाड़ियों पर सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। जिला परिवहन विभाग ने सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए यह व्यवस्था की है। जिला परिवहन विभाग ने पंजीकरण कराने के लिए सोजत सुमेरपुर के निकट वाले गांवों को इसका फायदा मिलेगा।
परेशान होना पड़ रहा था वाहन मालिकों को
परिवहनविभाग की ओर से नए वाहनों पर सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए केवल डीटीओ कार्यालय में ही बनाए जाने पर सुमेरपुर, सोजत, जैतारण, रायपुर समेत दूरदराज के गांवों के वाहन मालिकों को विभाग के चक्कर निकालने पड़ते थे। वाहन मालिक द्वारा डीटीओ कार्यालय में पहुंचने के बाद कभी मशीन खराब तो कभी समय पर नंबर प्लेट नहीं मिलने से परेशान होना पड़ता था। परिवहन विभाग की नई व्यवस्था के तहत जिले लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
सप्ताह में केवल दो दिन
जिलापरिवहन अधिकारी डीडी मेघाणी ने बताया कि नई व्यवस्था के लिए सोजत सुमेरपुर में विभाग के सब सेंटर पर भी सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था में सोजत में प्रत्येक सप्ताह में मंगलवार गुरुवार को और सुमेरपुर में बुधवार शुक्रवार को वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने का कार्य किया जाएगा। इससे पहले सिक्युरिटी नंबर प्लेट का पंजीकरण जिला मुख्यालय पर डीटीओ कार्यालय में करवाना होगा। इसके बाद नंबर प्लेट यहां से बनाकर संबंधित कार्मिक द्वारा निर्धारित वार के अनुसार वाहन मालिक द्वारा मांगे गए सेंटर पर ही लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण करवाने के समय भरे जाने वाले फार्म में वाहन मालिक को सेंटर नाम भी भरना होगा।