भास्कर न्यूज | चंडावल
भास्कर न्यूज | चंडावल
कस्बेके रामपुरा रोड स्थित श्रीनाथ निरंजन चिंतन कुटीर आश्रम में अज्ञात चोरों द्वारा करीब 7 किलोग्राम चांदी के छत्र एवं चरण पादुका चुराने के मामले में एसपी दीपक भार्गव ने टीम का गठन कर नए सिरे से जांच शुरू करने के आदेश जारी किए है। इस पर एएसआई पोकरनाथ के नेतृत्व में टीम का गठन कर मौका मुआयना किया गया।
जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पूर्व अज्ञात चोर आश्रम से चांदी का छत्र और चरण पादुका चोरी कर ले गए थे। इस पर अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त था। ग्रामीणों ने एसपी दीपक भार्गव को ज्ञापन सौंप इस मामले को गंभीरता से लेने और मामले की जांच कराने की मांग की थी। इस पर सोजत थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राठौड़, टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर पोकरनाथ, चौकी प्रभारी प्रेमसिंह रावत, पुलिसकर्मी श्रवण चौधरी, आेमप्रकाश सीरवी आैर मुकेश ने नए सिरे से जांच शुरू कर आश्रम का मौका मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरे मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर जल्द ही आरोपियों की तलाश की जाएगी।
शेष| पेज 13
इसकेलिए भी अलग से टीम बनाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
चोरी के मामले में टीम का गठन, नए सिरे से होगी जांच