रघुनाथ पीर का दो दिवसीय मेला आज से
देसूरी | श्रीरघुनाथपीर धुणी ढालोप के प्रांगण में श्री रघुनाथपीर धुणी एवं मेघवाल समाज महासभा विकास न्याय ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार रात्रि को भजन संध्या के साथ दो दिवसीय मेला शुरू होगा। मेले में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्री रघुनाथपीर धुणी एवं मेघवाल समाज महासभा विकास न्यास ट्रस्ट ढालोप के अध्यक्ष जोराराम आदरा ने बताया कि मंदिर प्रांगण में मेला शुक्रवार की रात्रि 8 बजे भजन संध्या के साथ शुरू हो जाएगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक प्रस्तुतियां देंगे। मेले के दूसरे दिन शनिवार को सवेरे धूमधाम के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह, सोजत विधायक संजना आगरी, कलेक्टर कुमारपाल गौतम, एसपी दीपक भार्गव, अति.पुलिस अधीक्षक केवलराम राय बाली, जसाराम बोस बालोतरा,एसडीएम पर्वतसिंह चुंडावत,पूर्व जिला प्रमुख खुशवीरसिंह देसूरी प्रधान भैराराम मीणा,बाबूलाल चौधरी मौजूद रहेंगे।