शिकायतों का समय पर निस्तारण करने का आदेश
जिलाकलक्टर कुमारपाल गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क में 6 माह से पुराने दर्ज प्रकरणों पर तुरंत कार्यवाही कर उनका निस्तारण करे, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं कि जाएंगी। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों से उनके क्षेत्र में करवायें जाने वाले कार्यों की प्राथमिकता के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के निरंतर प्रगति की जानकारी रखे। उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्यों पर एक बोर्ड का निर्माण करवाकर कार्य के प्रकार, स्वीकृत राशि, निर्धारित समय आदि की जानकारी अंकित कराने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सप्ताह में दो बार फिल्ड में भ्रमण कर कार्यों के निरीक्षण के भी निर्देश दिए। जन सुनवाई में इन्दिरा आवास की किश्त का भुगतान, पालनहार योजना के तहत कार्यवाही करने, आंगनवाड़ी केन्द्र पर खाना बनाने, मुख्यमंत्री आवास की किश्त नहीं मिलने, नगर परिषद द्वारा निशक्तजन को स्वरोजगार के लिए कार्यवाही करने, बिजली के कनेक्शन, पट्टा जारी करने, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने, पट्टा बनाने के लिए अवैध वसूली करने, खेत में जाने का रास्ता नहीं देने, सड़क पर मिट्टी उड़ने की वजह से प्रदूषण फैलने एवं पानी की समस्याओं के बारे में 28 प्रकरणों की सुनवाई कर मौके पर ही अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देश दिये गये।
उपखंड अधिकारियों ने भी बताई समस्याएं
बैठकके दौरान उपखंड अधिकारी विशाल दवे ने हेमावास बांध की उंचाई बढ़ाने पाली सोजत बाईपास बनाने की प्राथमिकता बताई। बाली उपखण्ड अधिकारी ने बाली पिंडवाड़ा सड़क महाविद्यालय में संकाय में बढ़ोतरी करने, सोजत उपखंड अधिकारी ने राजोला जोधपुर मार्ग को ठीक करने, पेयजल के लिए फिल्टर प्लांट पाइप लाईन बिछाने, मारवाड़ उपखंड अधिकारी मारवाड़ जंक्शन ने नेशनल हाईवे 61 57 का कार्य, जाडन से मारवाड़ जंक्शन सड़क कार्य, धनला-आउवा सड़क के सुदृढ़ीकरण, उपखंड रानी में महाविद्यालय खोलने, उपखण्ड रोहट में जैतपुर से खिवांदी पेयजल योजना, रोहट से जोधपुर तक पाइप लाईन बिछाने, जैतपुर में उप तहसील बनाने, उपखण्ड सुमेरपुर में तखतगढ़-कोसेलाव-चाणोद तक सड़क मार्ग , सुमेरपुर में ट्रोमा सेंटर बनाने, जैतारण उपखंड में नदी पर पुलिया बनाने, कॅालेज में पीजी संकाय खोलने, बांजाकुडी, बलाड़ा, ब्यावर सड़क मार्ग को चौड़ा करने तथा भुम्बलिया में 11 केवीएस जीएसएस बनाने के कार्य की प्राथमिकता बताई।