हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा दल हुआ रवाना
सोजत रोड. क्षेत्रमें सुख,समृद्धि,अमन खुशहाली की कामना का संकल्प लेकर हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा गुरुवार सुबह रवाना हुई। श्रद्धालु सुरज शर्मा ने बताया कि मल्लकेश्वर महादेव मंदिर सोजत के पुजारी प्रदीप वैष्णव जितेंद्र कुमार ने हरिद्वार में मंदिर में पूजा-अर्चना कर संकल्प लेकर रवाना हुए। यह राह में आने वाले मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेंगे। दोनों कावड़ यात्री शिवरात्रि के दिन सोजत पहुंचेंगे। यहां शिवरात्रि के अवसर पर अभिषेक किया जाएगा।