बस में 40 सवािरयां, ड्राइवर-कंडक्टर दोनों धुत थे नशे में
बिलाड़ासे पाली की तरफ रही रोडवेज बस के चालक परिचालक दोनों की शराब के नशे में धूत होने की सूचना के बाद जाडन पर पुलिस ने बस को रुकवाकर दोनों का मेडिकल मुआयना कराया। इसके बाद बस को कब्जे में ले लिया है। बस में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर अन्य वाहनों की मदद से भेजा गया। चालक-परिचालक को शराब के नशे में बस चलाकर मानव जीवन को संकट में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
जाडन पुलिस चौकी प्रभारी भलाराम विश्नोई ने बताया कि बिलाड़ा से सोजत होते हुए रोडवेज बस गुरुवार देर शाम को पाली की तरफ रही थी। बस में कुल 40 यात्री सवार थी। बस में चालक परिचालक के शराब के नशे में धूत होकर बस चलाने की शिकायत आने पर पुलिस दल ने जाडन फोरलेन पर नाकाबंदी कर बस को रुकवा लिया। बस में चालक परिचालक दोनों की नशे में मिले। इस पर दोनों का मेडिकल मुआयना कराया गया। विश्नोई ने बताया कि रोडवेज बस का ड्राइवर प्रभुलाल पुत्र गंगाराम और कंडक्टर इंद्रसिंह पुत्र रामकरण दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी दोनों के शराब में होने की पुष्टि हुई है।