पाली| युवाकांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के महासचिव मनीष राठौड़ के
पाली| युवाकांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के महासचिव मनीष राठौड़ के नेतृत्व में बुधवार को हिन्दू सेवा मंडल में कुष्ठ रोगियों में फल बिस्किट वितरित किए गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 71वीं जयंती पर तस्वीर पर युवा कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही जिला कांग्रेस के महामंत्री एवं सोजत विधानसभा चुनाव के 2008 के कांग्रेस प्रत्याशी रतन पंवार के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर दिनेश माली, बाबूसिंह वायद, वीरेंद्र मेघवाल, मीठालाल सोनी, ओमप्रकाश कच्छवाह, नकुल देवड़ा, किशन सोनी, सुनील राठौड़, संदीप नागला, विकास उपाध्याय, निखिल नागला, ललित वैष्णव, प्रमोद बोराणा, नितेश आनंद ओझा, मोहित भाटी, महेश शर्मा सहित कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुष्ठ रोगियों को फल बिस्किट का वितरण