सोजत क्षेत्रीय स्वर्णकार सर्राफा संघ ने एसडीएम राजोरा को सौंपा ज्ञापन
सोजत | स्वर्णकारोंएवं सर्राफा व्यवसायों पर जनवरी 2016 से 2 लाख रुपए के आभूषण एवं बुलियन की खरीद बिक्री पर पेन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त करने के संदर्भ में बुधवार को सोजत क्षेत्रीय स्वर्णकार सर्राफा संघ ने राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी नंदकिशोर राजोरा को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सोनी सहसचिव पारस भंडारी की अगुवाई में बुधवार को दर्जनों सर्राफा व्यवसायियों की उपस्थिति में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि दो लाख रुपए के आभूषणों एवं बुलियन पर जो पेन कार्ड की अनिवार्यता लागू की हैं, इससे यह व्यवसाय प्रभावित हो रहा हैं और संदेह हैं कि नए नियमों के तहत बजट में सरकार टैक्स लागू भी कर सकती हैं। इस पेशे से सभी वर्ग जुडे हैं इसलिए पेन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। इस मौके उगमराज सुराणा, जयंतिलाल भंडारी, प्रकाश धूपड़, किशन सोनी, नरेश सोनी, मिश्रीलाल सोनी, धर्मचंद सोनी, अशोक धूपड़ आदि मौजूद थे।
चंद्रप्रकाश सहदेव, जयनारायण मौसूण, धनराज जांगलवा, मनोहरलाल सोनी, जगदीश सोनी, महेश सोनी सहित कई स्वर्णकार एवं सर्राफा व्यवसायी उपस्थित थे।