पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित

आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयकस्बे में स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को डी वार्मिंग-डे को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों को संस्था प्रधान रताराम चौधरी ने एल्बे डेजोल टेबलेट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर शिक्षक कपूरचंद, गुलाबचंद, अशोक कुमार, वरदाराम, दिवाकर व्यास, मंगलसिंह भाटी, चन्दा चौहान, रेण व्यास, श्रीमती मंजुदेवी, गणेश नारायण आदि उपस्थित थे।

देसूरी|सामुदायिकस्वास्थ्य चिकित्सालय में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय शिशु स्वास्थ्य मेले का आयोजन ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण जीनगर की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर डॉ. जीनगर ने कहा कि मां की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने बच्चों के स्वास्थ का ध्यान रखें जिससे बच्चों को तुरंत प्रभाव से उपचार मिल सके। इससे पूर्व ब्लॉक स्तरीय मेले में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों के स्वास्थ के बारे में उपस्थित महिला से प्रश्न पूछे गए। सही जबाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देसूरी सरपंच प्रवीण सोलंकी ने कहा कि बच्चों के बेहत्तर स्वास्थ्य से ही उनका शारीरिक विकास होता है। मेले में उपस्थित अतिथि सरपंच प्रवीण सोलंकी ने इस ब्लॉक स्तरीय मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. राजेश कमल घाणेराव, डॉ.राजेंद्र भारद्वाज गुडा पृथ्वीराज, डॉ.संजय ओझा, रूपाराम, कृष्णकुमार गौतम नारलाई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

घाणेराव|कस्बेमें स्थित छ:आंगनवाड़ी केंद्रों पर बुधवार को कृमि से मुक्ति बच्चों की शक्ति के नारे के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। चिकित्सक डॉ.राजेश कुमार ने बच्चों को दवाई पिलाई। चारभुजा ढाणी में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र 6 पर सरपंच श्रीमती संतोष चंद्रशेखर मेवाड़ा ने बच्चों को दवाई पिलाई। इसी तरह से आंगनवाड़ी केन्द्र कार्यकर्ता श्रीमती रतन मेघवाल द्वारा बच्चों को दवाई पिलाई।

देसूरी|कस्बेमें स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को कृमि संक्रमण में बचाव को लेकर दवाई पिलाई गई।

सोजतरोड| स्थानीयसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को सरपंच सोनी रूपा बेन के मुख्य आतिथ्य एवं चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एन.के.विजयवर्गीय की अध्यक्षता में शिशु स्वास्थ्य दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।समारोह में कस्बे सहित आस-पास के गांवों की 60माताओं उनके बच्चों ने भाग लिया। समारोह को सं‍बोधित करते हुए सरपंच सोनी रूपा बेन ने कहां कि बच्चें के जन्म के बाद उनको पौष्टिक संतुलित आहार देना हर मां के लिए एक चुनौती भरा कार्य होता हैं। डॉ. मुकेश कुमार,डॉ. प्रमिला गहलोत एवं एलएचवी मरिया कुट्टी ने महिला एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जवाली|आईबालिका विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन प्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र जोशी के निर्देशन में डीवार्मिंग डे के रूप में किया गया गाइड कैप्टन सुश्री सारिका गहलोत के नियंत्रण में विद्यापीठ की कक्षा 6 से 12 तक की 431 छात्राओं ने एल्बेंडाजोल टेबलेट का उपयोग किया।

खिंवाड़ा| आंगनवाड़ीकेन्द्र खिंवाड़ा तृतीय पर राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस सरपंच मोहन आचार्य की उपस्थिति मे एन एम कन्या राठौड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष कंवर, आशा विनोद कंवर के साथ 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों एवं बहुओं को एलबेन्डाजोल दवाई पिलाकर मनाया गया कस्बे मे बुधवार को सरस्वती बाल विद्या मंदिर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 3 पर सरपंच मोहन आचार्य कि अध्यक्षता संस्था प्रधान केनाराम सोनल ने 0से 19 साल के बच्चों को एल्बेडाजोल टेबलेट सिरप बच्चों को पिलाई गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष कवर आशा विनोद कवर मंजू आशा सहयोगिनी सहायिका उपस्थित थे।

रानी|रानीनगर सहित बिजोवा ग्राम के आंगनवाड़ी केन्द्र पर बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति समारोह दिवस बीसीएमआे डॉ जितेन्द्र राजपुरोहित सीडीपीआे संतोष सोनल, राधा देवी, सरपंच रम्भा देवी चौधरी के सानिध्य में मनाया गया।

सोजत|शहरके राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में विश्व हाथ धुलाई के अवसर पर बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सही तरीके से हाथ धोने के तरीके बताएं गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय कृमिमुक्तिदिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों एक से 6 वर्ष के बच्चों को एल्बेडाजोल गोली दी गई। संस्था प्रधान मिश्रीलाल सांखला ने बताया कि इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ जस्साराम चौधरी, सीडीपीओ कीर्ति नरूका, कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार की अगुवाई में बच्चों को हाथ धोने के तरीको के बारे में बताया गया।



दोपहर के भोजन के बाद बच्चों को कृमिनाशक दवाइयां भी दी गई। इस मौके पुखराज गहलोत, आशादेवी, छैल कंवर सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे। वहीं निजी विद्यालय पैराडाइज पब्लिक स्कूल में भी संस्था प्रधान भारती त्रिवेदी की अगुवाई में विश्व हाथ धुलाई डी-वार्मिंग डे का आयोजन किया गया। जिसमें त्रिवेदी ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति सजगता हमेशा खाने से पूर्व हाथ धोने की बात कहीं। इस मौके विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवाईयों का भी वितरण किया गया।

खारड़ा विद्यालय में बच्चों को दी टेबलेट

रोहट|उपखण्ड क्षेत्र के खारड़ा गंाव में बुधवार को कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जे.बी.एन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को टेबलेट दी गई इस दौरान मेल नर्स शेरसिंह, एएनएम रतनकंवर, संचालक पपूसिंह खारड़ा सहित स्टाफ की उपस्थिति रही।

भाटूंद| गांव के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर नेशनल डी वार्मिंग डे मनाया गया। इस दौरान बच्चों को दवाई दी गई। इस दौरान मंजू शर्मा, पिंकी माली आदि मौजूद थी।

बांझाकुड़ी. कार्यक्रम में महिला का सम्मान करते हुए।

घाणेराव. आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे को दवा पिलाते चिकित्सक।

खबरें और भी हैं...