पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर में विराजित हुए बाबा रामदेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

मंदिर में विराजित हुए बाबा रामदेव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूपअगरबत्ती से महकता वातारण, बाबा रामसा पीर भक्ति में लीन श्रद्धालु, बाबा के जयकारों से गूंजता वातावरण, कर्णप्रिय वेद मंत्र एवं ऋचाओं से गूंजता बाबा रामदेव का दरबार, मंदिर में नव स्थापित बाबा रामदेव की मूर्ति दर्शन को उत्सुक कतारबद्ध खड़े श्रद्धालु, परंपरागत वेशभूषा में सजी-धज्जी मंगल गीत गाती महिलाएं, रामदेव मंदिर में मत्था श्रद्धा सुमन अर्पित करते महिला,पुरुष बच्चे। ऐसा ही नजारा बुधवार को समीपवर्ती मुरड़ावा ग्राम स्थित मेघवाल समाज द्वारा नवनिर्मित बाबा रामदेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महामहोत्सव में देखने को मिला। मंगलवार से जारी रामदेव मंदिर की प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव आज 10 फरवरी माघ सुदी दूज सिद्धयोग में 12 बजे बाबा रामदेव महाराज की मूर्ति प्रतिमा की स्थापना हुई। मंदिर में रामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के कर कमलों द्वारा हुई। मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम साध्वी भक्त शिरोमणि प्रेमानंद (पानीबाई)महाराज कारोलिया, महामण्डलेश्वर स्वामी केवलाराम महाराज केवल अपरोक्ष आश्रम सोजत सिटी, आचार्य ओमजी महाराज सोजत के सानिध्य में संपन्न हुआ।

मुरड़ावा ग्राम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाशचन्द्र मेघवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किए गये हवन यज्ञ वैद मंत्रों के उच्चारण से वातारण शुद्धि तथा क्षेत्र की सुख-संपदा में बढ़ोतरी होती है। राजनीति में हर समाज तबके के विकास की प्रतियोगिता होनी चाहिए। जो ज्यादा विकास करेगा वही हम पे राज करेगा। मैं विधानसभा सत्र के दौरान सोजत से विकास को लेकर सोजत विधायक संजना आगरी को सोजत क्षेत्र के विकास की रूपरेखा रखने में पूर्ण सहयोग करूंगा। समारोह में राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ सदस्य एडवोकेट कानसिंह राठौड़ ने विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के समक्ष चंडावल मुरड़ावा ग्राम सहित क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को रख कर उनके स्थाई निदान की मांग की। समारोह में सोजत विधायक संजना आगरी ने समाजबंधुओं को बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने का आह्वान किया। आचार्य ओमजी महाराज सोजत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मेघवाल समाज जन्म से ही स्वाभिमानी मेहनती कौम है। प्रधान गिरिजा राठौड़ ने कहा कि मेघवाल समाज एक शिक्षित समाज है। मेघवाल समाज से न्यायाधीश,वकील,प्रशासनिक अधिकारी नेता लोग देशभर में है। समारोह को भाजपा नेता गिरवरसिंह राठौड़, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बिजयराज बावल, पूर्व सेशन न्यायाधीश शेषाराम गंडेर, डूंगरमल खांडपा, माणक सोलंकी मुरड़ावा सहित अनेक समाजबंधुओं ने संबोधित किया।

चंडावल. मुरड़ावा गांव में समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत करते आयोजक।

खबरें और भी हैं...