लुुंडावास में लोक गायकों ने बांधा समां
लुुंडावास में लोक गायकों ने बांधा समां
सोजत| समीपवर्तीग्राम लुण्डावास के बाबा रामदेव मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा की छठी वर्षगांठ बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लुंकड़ परिवार की ओर से मन्दिर के शिखर पर ढोल धमाकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार बीच ध्वजा फहराई गई इससे पूर्व बाबा रामदेव जी के निज मन्दिर परिसर में फूलों का आकर्षक श्रृंगार लगा कर ज्योत प्रज्जवलित की गई। आयोजन समिति के गौतमचन्द, अशोक कुमार लुंक ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात्रि मन्दिर परिसर में विशाल भक्तिसंध्या का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गायकों ने लोक देवता बाबा रामदेव जी के जीवन पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी।
वहीं मुख्य समारोह के दिन रूपावास के पूर्व सरपंच रामसिंह रूपावास, उपसरपंच कृपालसिंह राजपुरोहित, मेहंदी उद्यमी सहदेवसिंह राजपुरोहित सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।