श्री अलख धाम मंदिर का शिलान्यास 17 को
मंडली| श्रीअलख धाम सेवा संस्थान के तत्वावधान में 17 फरवरी को मंडिया गांव स्थित श्री अलख धाम मंदिर का शिलान्यास भजन संध्या का अायोजन किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ओम आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उपमुख्य सचेतक मदन राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, जैसलमेर जिला प्रमुख अंजना धणदे सोजत विधायक संजना आगरी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कलाकार राजसमंद के लेहरूदास वैष्णव एंड पार्टी तासोल, श्याम पिलोवनी, दुर्गेशसिंह पाली केसाराम राणावत भगवानपुरा द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।