खाद-बीज व्यापार संघ ने सौंपा ज्ञापन
केन्द्रसरकार द्वारा खाद एवं कीटनाशक विक्रय नियमों में संशोधन करते हुए इन्हें बेचने के लिए शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य कर देने के विरोध में मंगलवार को पाली जिला खाद बीज व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहनसिंह के नाम एसडीएम नंदकिशोर राजोरा को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के संरक्षक समाज सेवी सूर्यप्रकाश लढ्ढा सुरेश पोरवाल सोजत रोड़ की अगुवाई में मंगलवार को बीज व्यापार संघ के दर्जनों सदस्यों की उपस्थिति में एसडीएम राजोरा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सरकार का यह कदम व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात कर रहा हैं। कृषि संबंधित डिग्री के लिए किसी भी विश्वविद्यालय से चार वर्ष का समय लगता हैं। केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष नवम्बर माह में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दो वर्ष के अंदर सभी खाद बीज के दुकानदारों को लाइसेंस लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन व्यवहारिक दृष्टि से यह सही नहीं हैं। जो दुकानदार वर्षों से खाद बीज का व्यापार करते आए हैं वे शैक्षणिक योग्यता के अभाव में बेरोजगार हो जायेंगे। इस मौके अशोक कुमार द्विवेदी, भगाराम सीरवी, प्रतापराम सीरवी, सुखाराम कुमावत, दाऊलाल कुमावत, विष्णु रावल, अतुल पोरवाल, मनीष पोरवाल, विकास, देवाराम सहित कई व्यापारी उपस्थित थे
देसूरी.कीटनाशकविक्रय नियमों में संशोधनों का लेकर मंगलवार को जिला खाद बीज व्यापारी संघ देसूरी ने कृषि मंत्री के नाम एक ज्ञापन देसूरी एसडीएम पर्वतसिंह चुंडावत को देकर कीटनाशक विक्रय नियमों में संशोधन करने की मांग की है। खाद बीज व्यापारी संघ देसूरी शाखा अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा कीटनाशक और खाद बेचने के लाइसेंस हेतू शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने से राजस्थान एवं संपूर्ण देश के कीटनाशक एवं खाद विक्रेता बेरोजगार होने के कगार पर है।
जैतारण.कीटनाशकव्यापार संघ जैतारण ने केन्द्रीय कृषि मंत्री के नाम एसडीएम घनश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पुराने लाइसेंस धारकों के लाइसेंस यथावत रखने की मांग की।
इस मौके पार्षद नाथूराम तंवर, भरतकुमार, रतनलाल, श्यामलाल, किशोर कुमार तंवर, गोविंद माली, भानाराम, रतनलाल, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या मे खाद बीज विक्रेता मौजूद रहे।
सोजत. एसडीएम को ज्ञापन देते खाद-बीज व्यापार संघ के पदाधिकारी।