सपनों का सौदागर है मोदी : खुशवीर सिंह
मारवाड़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
बैठक में रिफाइनरी को लेकर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय
निकटवर्तीजैतपुर में मंगलवार को पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व सभापति पाली केवलचन्द गुलेच्छा, प्रदेशाध्यक्ष जिले के प्रभारी लक्ष्मणसिंह रावत एवं पारस जैन के सानिध्य में रोहट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लूणाराम जाट की अध्यक्षता में रोहट ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद ने पूर्व गहलोत सरकार एवं यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई तथा वसुंधरा सरकार को नाकाम बताया। पूर्व सभापति गुलेच्छा ने एकजूट होकर वर्तमान सरकार के जन विरोधी कार्यों का विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने फैक्ट्रियों का प्रदूषित पानी नेहड़ा बांध में डालने पर भी नाराजगी जताई। प्रभारी रावत ने पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान रिफाइनरी को लेकर पाली में धरने आगामी दिनों में रोहट मुख्यालय पर समस्याओं को लेकर धरने पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान कांग्रेस के सोजत से पूर्व प्रत्याशी एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रतन पंवार के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई, मदनसिंह जागरवाल, पूर्व उप प्रधान भगवानराम पटेल, पीराराम पटेल राणा, सेवादल मुख्य संगठक मोहन हठेला, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस भगाराम पटेल चेण्डा, पूर्व उप प्रधान मुन्नालाल परिहार, बाबूनाथ गढ़वाड़ा, गिरधारीसिंह राजपुरोहित, हारूण कुरैशी, मोहन पंवार आदि मौजूद थे।
रोहट. जैतपुरमें रोहट ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के दौरान पदाधिकारी कार्यकर्ता।