पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 मेहंदी व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग ने शुरू की सर्च कार्रवाई

9 मेहंदी व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग ने शुरू की सर्च कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | केन्द्रीयउत्पाद शुल्क विभाग ने मंगलवार से सोजत के 9 मेहंदी व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। विभाग की एंटीविजन शाखा ने असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के दो अधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की राज्य स्तरीय टीम गठित कर यह कार्रवाई शुरू की गई है। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई की खबर सुनकर मेहंदी व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।

शेष|पेज15

विभागके अधिकारी देर रात तक व्यवसायियों की फैक्ट्रियों, प्रतिष्ठानों उनके लिए जॉब वर्क करने वाली फर्मों के यहां से नमूने इकट्ठे कर रहे थे। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुद्ध मेहंदी पाउडर कस्टम-एक्साइज ड्यूटी से मुक्त है। लेकिन विभाग को शिकायत मिली थी कि सोजत के कई मेहंदी व्यवसायी इसमें अन्य केमिकल मिश्रण मिलाकर पैकिंग कर रहे हैं। मेहंदी में मिलाया जा रहा यह केमिकल अथवा मिश्रण शुल्क मुक्त नहीं है।

विभाग के आलाधिकारियों के निर्देश के बाद केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारी मय पुलिस जाप्ते के सोजत के औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे जहां पर उन्होंने नौ अलग-अलग जगहों पर मेहंदी पाउडर के सैंपल लेना शुरू किए। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन सभी सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली स्थित विभाग की प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी व्यवसायियों-फर्मों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मेहंदी प्रतिष्ठानों में उत्पाद शुल्क विभाग की टीमों की कार्रवाई का समाचार सुनते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई के बारे में अधिकृत रूप से ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

कार्रवाई { विभागको मेहंदी में मिलाए जा रहे केमिकल में एक्साइज ड्यूटी की चोरी की शिकायतों के बाद स्टेट लेवल की टीम ने शुरू की सर्च कार्रवाई

आगे क्या

विभागकी टीम बड़ी संख्या में सैंपल उठवा रही है। इनकी जांच करवाने के बाद तय होगा कि इनमें क्या मिलाया जा रहा है और उस पर कितना कस्टम-एक्साइज ड्यूटी बनता है।

सोजत में मेहंदी व्यवसायियों पर पहली बार इसलिए बड़ी कार्रवाई

अधिकारिकसूत्रों के अनुसार शुद्ध मेहंदी पाउडर पर कस्टम - एक्साइज ड्यूटी से मुक्त है, लेकिन विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि कई व्यवसायी इसमें दूसरे केमिकल एवं मिश्रण मिला रहे हैं। मिश्रण में काम ली जा रही सामग्री कर मुक्त नहीं है। इसीलिए 9 व्यवसायियों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई है। साथ में जो प्रमुख ब्रांड नेम के लिए पैकेजिंग या जॉब वर्क कर रहे हैं उनके यहां भी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...