पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिशुओंं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने वाली मां होगी पुरस्कृत

शिशुओंं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने वाली मां होगी पुरस्कृत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिले के सभी दस ब्लॉक में शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की ओर से नवजात बच्चों संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी करेगा। जिसमें जो भी महिलाएं अधिक प्रश्नों का उत्तर देगी उसे विभाग की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें सभी प्रश्न शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर पूछे जाएंगे।

सीएमएचओ डॉ. एसएस शेखावत ने बताया कि इसके लिए आशाओं एवं एएनएम के माध्यम से संबंधित क्षेत्र में शिशु स्वास्थ्य दिवस में 5 वर्ष तक की आयु के बच्चोंं को अपनी माताओं के साथ आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बच्चो की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाली टीम की भी सेवाएं ली जाएगी। आरसीएचओ डॉ. दीपक तंवर ने बताया कि शिविरों में शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही माताओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य के बारे में भी बताया जाएगा।

यहांमनाया जाएगा शिशु स्वास्थ्य दिवस

सीएमएचओडॉ. एसएस शेखावत ने बताया कि शिशु स्वास्थ्य दिवस पर पाली ब्लाक के रूपावास गांव, रोहट ब्लाक के मांडावास, खारची के मुसालिया, बाली के सेवाड़ी, रायपुर सीएचसी, देसूरी सीएचसी, रानी के जवाली, सुमेरपुर के कोसेलाव, सोजत ब्लाक के सोजतरोड और जैतारण ब्लाक के बलाड़ा गांव में विभिन्न कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...