पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग ने लिए मेहंदी पाउडर के नमूने

केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग ने लिए मेहंदी पाउडर के नमूने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केन्द्रीयउत्पाद शुल्क विभाग जयपुर जोधपुर की संयुक्त कार्यवाही में मंगलवार को शहर में मेहंदी प्रतिष्ठानों में मेहंदी पाउडर के नमूने लिए। विभाग के आलाधिकारियों के निर्देश के बाद केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारी मय पुलिस जाप्ते के सोजत के औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे जहां पर उन्होंने नौ अलग-अलग जगहों पर मेहंदी पाउडर के सेंपल लिए। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन सभी सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली स्थित विभाग की प्रयोगशाला में भेजा गया हैं, जांच की रिपोर्ट आने के बाद जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जायेगी। मेहंदी प्रतिष्ठानों में उत्पाद शुल्क विभाग की टीमों की कार्रवाई का समाचार सुनते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई के बारे में अधिकृत रूप से ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

जयपुर-जोधपुर की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

खबरें और भी हैं...