दुर्गा पूजा महोत्सव परवान पर
नवरात्रा के तहत जगह-जगह चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव अब परवान चढऩे लगे है। सुबह शाम के समय महिलाओं युवतियों की भीड़ मां की आरती में जुडऩे लगी है। आरती के साथ ही दिन में भजन-कीर्तन भी किए जा रहे है।
छत्रपति शिवाजी चौक में नवयुवक मंडल के दुर्गा पूजा महोत्सव में पं. नवरतनलाल सहल सुभाषचंद्र सहल वेद मंत्रों के साथ पूजन कार्य करवा रहे है। बारह महादेव मंदिर के पास पं. बद्रीप्रसाद शर्मा के नोहरे में धुंवा-धोर शिवभक्त मंडल की ओर से चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में शुक्रवार शाम को पं. सुनील व्यास के सानिध्य में लालचंद चंदेल ने सप|ीक पूजा-अर्चना की। दोपहर में पं. नोरतम नागवाण ने रामकथा का वाचन किया। शाम को महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। इस दौरान रामरतन बजाज, नवरतन सैन, सुरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश चंदेल, मैनाराम शर्मा, नारायण सैन, पवन चंदेल, संतोष कुमार व्यास, घड़सीराम स्वामी, अंजनी कुमार, कैलाशचंद्र नवहाल, भंवरलाल सैन, बजरंग, पवन दर्जी, विष्णु आदि उपस्थित थे।
सुजानगढ़में भजन संध्या
सुजानगढ़.कालीमाता सेवा समिति की ओर से शताब्दी महोत्सव 2014 मंदिर जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में मंदिर के सामने भजन संध्या हुई। भजन संध्या में जीवंत झांकियों को देखकर श्रोता भाव विभोर हो गए। सियााराम बाबा की बगीची के महंत, मांडेता धाम के कानपुरी महाराज, आत्मागिरी बगीची के कालीदास महाराज, रामस्वरुप अजीतपुरा, नवर| पारीक, योगेश चतुर्वेदी, सांवरमल प्रजापत, पृथ्वीराज राव पुजारी मनोज रीमा शर्मा एंड पार्टी दिल्ली का शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। सालासर के मनोहर पुजारी सहित अन्य गायक कलाकारों ने प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
चूरू. बारह महादेव मंदिर के पास नोहरे महोत्सव में पूजा करते श्रद्धालु
चूरू. डाकबंगले की पास वाली गली में महोत्सव में आरती करते श्रद्धालु।