- Hindi News
- कॉलेज नहीं गए तो छात्र के घर पहुंचेगी डाक
कॉलेज नहीं गए तो छात्र के घर पहुंचेगी डाक
छात्रयदि कॉलेज नहीं आएंगे तो उनके अभिभावक के नाम घर पर पत्र भेजा जाएगा। पत्र में छात्र की अनपुस्थिति के बारे में अभिभावक को बताया जाएगा। सरकारी सुजला कॉलेज प्रशासन ने ऐसे छात्रों को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है। सरकारी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के बाद अधिकतर छात्र क्लास में जाने में रुचि नहीं दिखाते। इसे कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया तय किया कि अब अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की सूचना उनके अभिभावकों को दी जाएगी। प्राचार्य एचएल गोदारा ने बताया कि इनके परिजनों को पोस्टकार्ड डालकर सूचित किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि इसकी पहल की जा चुकी है। अनुपस्थित रहने वाले कुछ छात्रों के घर पोस्टकार्ड से सूचना दी जा चुकी है।
कॉलेज में बनेंगे दो कमरे
छात्रसंख्या बढ़ने के चलते अब सुजला कॉलेज में कमरों की कमी महसूस होने लगी है। विधायक कोटे से 15 लाख की लागत से दो कमरे बरामदे बनाने की स्वीकृति मिली है। प्राचार्य ने बताया कि इसका टेंडर जारी हो चुका है।इन कमरों के निर्माण से कॉलेज प्रशासन को कक्षाएं लगाने के लिए अतिरिक्त कमरें मिल जाएंगे।
29से होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
सरकारीसुजला कॉलेज में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर जिले की विभिन्न कॉलेजों की टीमें भाग लेंगी। 14 टीमों की एंट्री चुकी है।