पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक कोटे से उपाध्याय की प्रतिमा बनाने की मांग

विधायक कोटे से उपाध्याय की प्रतिमा बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीचौक में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता वैद्य भंवरलाल शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि विधायक खेमाराम मेघवाल थे। विशिष्ट अतिथि मदनलाल सैन, भंवरलाल गिलाण, गोपाल सोनी थे।शिवशंकर शर्मा, बुद्धिप्रकाश सोनी, श्रीकांत ओझा, मनीष दाधीच ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधायक मेघवाल से विधायक कोटे से उपाध्याय की मूर्ति बनवाने की मांग की। इस अवसर पर सुभाष खुडिय़ा, खुशीराम चांदरा, महेश पारीक, प्रहलाद जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। संचालन राजूसिंह भाटी ने किया।

इधर, गांधी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को नगर अध्यक्ष जंवरीमल बागड़ी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपाध्याय ने दीनहीन के सेवक के रुप में हमेशा कार्य किया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणपत डोकीवाल, भीमशंकर, महामंत्री राजेंद्र गिडिय़ा, तनसुख प्रजापत एवं प्रकाश भार्गव ने विचार व्यक्त किए।