आज होगी तीन घंटे बिजली कटौती
चूरू. शहरीक्षेत्र में 33/11 केवी जीएसएस के रख-रखाव कार्य के चलते बुधवार को कई क्षेत्रों में सुबह तीन घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सहायक अभियंता आरके मीणा ने बताया कि सुबह आठ से 11 बजे तक धर्मस्तूप से संचालित पूनिया कॉलोनी फीडर, गर्ल्स कॉलेज फीडर, पीएचईडी फीडर, रामनगर फीडर के सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुजानगढ़.जोधपुरडिस्कॉम की ओर से बुधवार को सुबह दो घंटे बिजली कटौती की जाएगी। डिस्कॉम के जेइएन केआर प्रजापत ने बताया कि 132 केवी जीएसएस में मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को सुबह आठ से 10 बजे तक पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। इस व्यवस्था से आसपास के ग्रामीणों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।