पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन 94 स्कूलों का निरीक्षण

दूसरे दिन 94 स्कूलों का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षासंबलन अभियान के दूसरे चरण में गुरुवार को कलेक्टर, सीईओ, एसीईओ, डीडी, सहायक निदेशक आदि अधिकारियों ने जिले में 94 स्कूलों में निरीक्षण किया। बुधवार को 90 स्कूलों का निरीक्षण किया गया था।

कलेक्टर अर्चनासिंह ने सरदारशहर तहसील के नैणासर के राजकीय माध्यमिक स्कूल में बच्चों से बातचीत सवाल पूछकर शैक्षिकस्तर जाना। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के स्तर को अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए और कहा कि कमजोर बच्चों के साथ अधिक मेहनत करें। इस दौरान एबीईईओ अभय शील सोनी, प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद, एसएसए के आरपी श्रवणकुमार आदि भी मौजूद थे।

सीईओ अवधेश सिंह ने डाबला के रामावि का अवलोकन किया तथा शैक्षणिक गतिविधियों के निरीक्षण के साथ सफाई व्यवस्था भी देखीं। इस दौरान एसएसए के मुकुल भाटी भी उनके साथ थे। एसीईओ प्रहलाद मीणा ने पोटी गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन किया और शैक्षणिक स्तर के बारे में फीडबैक लिया।

स्कूल में सभी विद्यार्थी अनुपस्थित, शिक्षकों की कमी की समस्या आई सामने

सुजानगढ़. छात्राओंकी कापी जांच करती हुई डीडी (माध्यमिक)।