पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह माह के बच्चे की स्वाइन फ्लू से मौत

छह माह के बच्चे की स्वाइन फ्लू से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरके जेके लॉन अस्पताल में सुजानगढ़ के छह माह के बच्चे की बुधवार को मौत हो गई। नौ फरवरी को उसके खून की जांच की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू बताया गया था। चिकित्सा विभाग के स्थानीय अधिकारी उस रिपोर्ट को ही संदिग्ध बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की मौत स्वाइन फ्लू से नहीं बल्कि अन्य कारणों से हो सकती है। हालांकि विभाग ने एहतियात के तौर पर परिजनों मोहल्ले के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाई।

जानकारी के अनुसार ठरडा रोड स्थित सांसी बस्ती के छह महीने के बच्चे को सर्दी-जुकाम होने पर पांच फरवरी को दोपहर सरकारी अस्पताल, सुजानगढ़ में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने बालक को संदिग्ध मानते हुए शाम को जयपुर के लिए रैफर कर दिया था। जयपुर में बच्चे के खून की जांच के बाद नौ फरवरी को उसे स्वाइन फ्लू पॉजीटिव घोषित किया गया। बच्चे की बुधवार को मौत हो जाने के बाद परिजन उसका शव सुजानगढ़ लेकर आए थे।

चिकित्सा टीम पहुंची : पीएमओडॉ. जेके सकरवाल के अनुसार जयपुर के अलावा परिजनों से मिली सूचना के बाद डाॅ. राधेश्याम मोर्य के नेतृत्व में कंपाउडर उमेश धाभाई, मनोज चिलानिया, छोटूराम, संपत लालीटीजे की एक टीम गठित कर मोहल्ले में भेजी गई। जानकारी के अनुसार टीम द्वारा परिवार के 13 लोगों तथा आसपास के घरों के करीब 150 लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा दी गई।

एकसंदिग्ध महिला भर्ती : डॉ.दिलीप सोनी के अनुसार गांव जेतासर की 25 वर्षीय एक महिला खांसी बुखार की शिकायत होने पर बुधवार को राजकीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला को स्वाइन फ्लू का संदिग्ध रोगी मानते हुए टेमी फ्लू दवा देकर गुरुवार को रैफर कर दिया गया। दूसरी ओर सात लोगों के खून के सैंपल की जांच के लिए बीकानेर भेजा गया है। पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की प|ी केसरदेवी की तबियत खराब होने के कारण उनके खून का सैंपल भी जांच के लिए बीकानेर भेजा गया है।

सुजानगढ़ . ठरड़ा रोड़ सांसी बस्ती में लोगों की जांच करते हुए डॉक्टर।