सुजानगढ़| पुलिसथाने में गुरुवार को एक 19 साल की युवती के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस के अनुसार वार्ड सं. 30, सुजानगढ़ के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री गुरुवार को दोपहर बिना बताए घर से निकल गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसकी पुत्री को कोई पता नहीं चला।