राज्यस्तर पर खेलने नेटबॉल टीम रवाना
चूरू. राज्यस्तरीयप्रतियोगिता के लिए जयपुर रवाना हुए खिलाड़ी।
चूरू| राजस्थाननेटबॉल संघ की 13 से 15 फरवरी तक जयपुर में होने वाली राज्यस्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले के बालक-बालिका वर्ग की टीम गुरुवार को रवाना हुई। सचिव जगराज गौड़ ने बताया कि बालक वर्ग में नरेश कुमार, आशीष ढाका, विपुल ढाका, अंकित कस्वा, हरीश सैनी, विवेक सूर्य प्रकाश, साजिद खान, सत्यनारायण का चयन किया गया है। इसी प्रकार बालिका वर्ग में धापा, प्रियंका, मोनिका, संजू, माया, दीक्षा, प्रियंका, नेहा कृतिका को चुना गया है तथा टीम मैनेजर पूजा स्वामी को बनाया गया है।
आठदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
सालासर|सालासरबालाजी खेल मैदान में लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को सुजानगढ़ पंचायत समिति प्रधान गणेश ढाका ने किया। अध्यक्षता हंसराज पुजारी ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीबालाजी गोशाला संस्थान के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, ग्राम पंचायत गुडावड़ी के सरपंच महेंद्र ढुकिया, केदारसिंह शेखावत, ललितकुमार कुंभाराम आर्य थे। पहला मैच फतेहपुर इलेवन सीकर के बीच हुआ। फतेहपुर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में सीकर की टीम ने कमलेश के 79 रनों के सहारे सात विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला उदय क्रिकेट क्लब सालासर पूरणी के बीच खेला गया। सालासर ने पूरणी को 60 रनों से हराया। अतिथियों का स्वागत देवीप्रकाश पुजारी, प्रदीप पुजारी, अमित, पंकज शर्मा आदि ने किया।