पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीदासर की प्रधान मेघवाल ने सुजानगढ़ में पद संभाला

बीदासर की प्रधान मेघवाल ने सुजानगढ़ में पद संभाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवसृजितबीदासर पंचायत समिति में हाल ही में पहली बार प्रधान बनी कांग्रेस की संतोष मेघवाल ने बीदासर पंचायत समिति में प्रधान पद का कार्यभार संभाल लिया। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने असंवैधानिक बताया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष संचियालाल बैद के अलावा पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सोनी, प्रदेश मंत्री जुल्फीकार अली रिणीवाल, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंघी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट दीनदयाल प्रजापत सहित कई कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम एसडीएम अनिल मेहला को गुरुवार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा कि बीदासर पंचायत समिति की पहली प्रधान संतोष ने दलगत राजनीति को बढ़ावा देते हुए बीदासर की बजाय सुजानगढ़ पंचायत समिति में पदभार ग्रहण किया, जो असंवैधानिक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नव सृजित बीदासर पंचायत समिति का भवन उपलब्ध है, कर्मचारी भी मौजूद है। सीएम से मांग की गई है कि नव निर्वाचित प्रधान का पद भार ग्रहण बीदासर में करवाया जाए।

उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता।