पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिरों के ताले टूटे, छत्र चोरी

मंदिरों के ताले टूटे, छत्र चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़. कस्बेमें शुक्रवार रात चार मंदिरों के ताले तोड़कर चांदी के छत्र अन्य सामान चुरा लिया गया। शहर में एक ही रात में हुई वारदात से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

बागरेचा बास के विद्याप्रकाश बागरेचा के अनुसार लुहारागाड़ा के पास स्थित तोलियासर भैरुजी मंदिर का चोरों ने ताला तोड़ा। यहां से चांदी के 15 छत्र चोरी हो गए। पुजारी जुगलकिशोर ने बताया कि सुबह जब मंदिर खोला तब वारदात का पता चला। इसी प्रकार लुहारागाड़ा के पास ही बागरेचा बास के बालाजी मंदिर से दो छत्र चोरी हुए। पुजारी हंसराज शर्मा ने इसकी सूचना दी। कोठारी रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी पप्पूराम ने बताया कि मुख्यद्वार का ताला तोड़कर चोर चांदी के 15 छत्र ले गए। रेलवे लाइन पार माली समाज के बालाजी मंदिर से भी चांदी के नौ छत्र, चांदी के कड़े, चांदी की प्लेट, तांबे स्टील का सामान समेत 350 रुपए नकदी चोरी हुई। माली समाज के मंत्री अमित मारोठिया में इसकी रिपोर्ट शनिवार को थाने में दर्ज करवाई।

शुक्रवार रात सुजानगढ़ के मंदिरों में हुए छत्र चोरी।