पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तलाई साफ करने की बात पर विवाद

तलाई साफ करने की बात पर विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़ . वाल्मीकिबस्ती में शनिवार को गंदे पानी की तलाई खोदने की बात पर दो पक्षों में तकरार हो गई। इस दौरान पत्थर भी फेंके गए, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

वाल्मीकि बस्ती के विजय ढेनवाल, भंवरलाल सुंगत, संजय आर्य, गंगाधर बारबासा, श्रवण सियोता, अजय ढेनवाल, गंगाधर घनश्याम लखन आदि ने शुक्रवार को परिषद आयुक्त से बस्ती में जमा पानी की तलाई खुदवाने कीचड़ निकलवाने की मांग की थी। आयुक्त शनिवार सुबह जेसीबी तथा पांच ट्रेक्टरों सहित सफाई कर्मचारियों को लेकर बस्ती में पहुंचे। तलाई की जमीन के मालिक सांवरमल भार्गव ने इसके स्थान पर उसे अन्य कहीं जगह देने की मांग की। इस दौरान कुछ देर माहौल गरमा गया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी अचानक पत्थर फेंके जाने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में हुई तथा जेसीबी से कीचड़ निकलवाने का काम शुरू हो गया। भार्गव ने बताया कि तलाई की जमीन उसकी खातेदारी में है। लगातार मांग करने पर भी सरकार अन्यत्र जमीन देने के लिए तैयार नहीं है।

सुजानगढ़. वाल्मीकिबस्ती में जेसीबी से कीचड़ निकालते हुए।