सूंटे के साथ आफत की बारिश
इलाके में शनिवार दोपहर में आफत की बारिश बरसी। करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने शहरभर में एकबारगी अफरा-तफरी मचा दी। करीब पांच मिनट तक लगातार आंधी के तीन झटकों ने सैकड़ों बिजली के पोल पेड़ गिरा दिए। जगह-जगह होर्डिंग्स बेनर टूट गए। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार का अधिकतम तापमान 35.2 न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 11 एमएम बारिश हुई। सूंटे के साथ आई बारिश से गिरे पेड़ों के चलते कई रास्ते बंद हो गए। कई रास्ते ब्लॉक हो गए। नई सड़क पर लगातार कई पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए।
इनक्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी
निगमके अनुसार आकाशवाणी, सी-टू सी-थ्री, निगम के मोहित भारती ने बताया कि बालिका फीडर, गाजसर सहित कई फीडरों में नुकसान हुआ। सी-टू फीडर के पुलिस लाइन, सैनिक बस्ती, वन विहार, मदीना मस्जिद, नानी बाई स्कूल सहित अनेक क्षेत्रों में बिजली रात नौ बजे तक नहीं बहाल हो सकी। सी-थ्री के नई सड़क आस-पास के क्षेत्रों में देर रात तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई।
सुजानगढ़में 22 एमएम बारिश
सुजानगढ़.शुक्रवार को रात्रि को यहां पर अच्छी बारिश हुई। शाम को लगभग साढ़े छह बजे शुरु हुई बारिश धीमी एवं तेज रात्रि को आठ बजे तक होती रही। तहसील कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार शुक्रवार रात्रि को 22 एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार शाम चार बजे तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
राजलदेसरमें रिमझिम
राजलदेसर.कस्बे में लगातार हो रही बरसात से मौसम सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार शाम को करीब पौने घंटे तक हुई रिमझिम झमाझम बरसात हुई। शनिवार को भी दिनभर बादलवाही रही।
शाम तक डेढ लाख का नुकसान आंका
जोधपुरडिस्कॉम के सहायक अभियंता ऋषिकेष मीणा के अनुसार शहर में सूंटे के साथ आई बारिश से निगम को करीब डेढ लाख का नुकसान हुआ। शाम तक विभिन्न क्षेत्रों से आई रिपोर्ट के अनुसार यह नुकसान आंका गया है। निगम के कर्मचारी देर रात तक बिजली व्यवस्था को सुधारने में जुटे रहें।
चूरू. शनिवार को सूंटे के साथ आई तेज बरसात के कारण नई सड़क पर पेड़ गिर जाने से यातायात बाधित हुआ। - भास्कर