पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट परिसर में पौधारोपण

कोर्ट परिसर में पौधारोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़. न्यायालयपरिसर में शनिवार को पौधारोपण किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारियों के तत्वावधान में न्यायालयों के कर्मचारियों के द्वारा संयुक्त रुप से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एडीजे नेपालसिंह ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यपाल वर्मा, वरिष्ठ रीडर रघुवीरसिंह, रीडर मोहरसिंह एवं कनिष्ठ लिपिक जगदीश चेजारा सहित न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित थे।