धोखाधड़ी का मामला दर्ज
सुजानगढ़. पुलिसथाने में शनिवार को धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड सं. 31 के जाहिद काजी ने बिलाल, सलीम, अजीज एवं साहित निवासी लक्ष्मणगढ़ के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार रुपए ले लिया। विदेश ले जाकर एक माह तक कोई रोजगार नहीं दिया एवं विदेश से वापिस आने पर रुपए वापिस देने से इंकार कर दिया।