पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभु को याद करने से कष्ट दूर होते हैं : मुरलीधर

प्रभु को याद करने से कष्ट दूर होते हैं : मुरलीधर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिव संस्थान रामकथा आयोजन समिति ठरड़ा धाम द्वारा आयोजित एनके लोहिया स्टेडियम में पांचवे दिन शनिवार को भी कथाप्रवचन हुआ।

कथा व्यास संत मुरलीधर महाराज ने गणेशवंदना से कथा की शुरुआत की। कथा से पूर्व यजमान सत्यनारायण अरोड़ा, विद्याधर पारीक एवं रामचंद्र गोदारा ने सप|ीक पूजा की। कथा में आज शिव धनुष तोड़ने एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद पर प्रवचन दिया गया। कथाव्यास ने कहा कि मनुष्य को जब कोई कष्ट होता है तब प्रभु को याद करता है। उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य सदैव प्रभु को याद करे तो मनुष्य को कष्ट नहीं होगा। प्रवचन के दौरान रामविवाह के प्रसंग में रामसीता के विवाह पर प्रवचन दिया गया। कथास्थल पर रामविवाह की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई।