पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुगतान काे लेकर ग्राम सेवक बीडीओ उलझे

भुगतान काे लेकर ग्राम सेवक बीडीओ उलझे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़| पंचायतसमिति सभागार में बीडीओ सीआर मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामसेवकों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामसेवकों बीडीओ के बीच गर्मागर्मी हो गई जिसके कारण बीडीओ बैठक से उठकर चले गए।

जानकारी के अनुसार ग्रामसेवकों ने ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाले भामाशाह शिविरों के दौरान छाया, पानी टैंट की व्यवस्थाओं का भुगतान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। ग्रामसेवकों ने बीडीओ से भुगतान करवाने की मांग की। इसी बीच ग्रामसेवकों बीडीओ के बीच बहस हो गई। इधर, बीडीओ सीआर मीना ने बताया कि उन्हें ग्रामसेवकों के बकाया भुगतान की जानकारी आज ही बैठक में मिली है जिसकी जानकारी करवा रहा हूं। बैठक से उठकर आने की बात नहीं है उन्हें एक शिविर में जाना था।

सुजानगढ़. पंचायतसमिति में ग्रामसेवकों की बैठक लेते हुए बीडीओ।