बिना भेदभाव के होंगे काम : मेघवाल
सुजानगढ़| पंचायतसमिति में बुधवार को सुजानगढ़ बीदासर के नवनिर्वाचित प्रधानों ने कार्यभार ग्रहण किया। दोनों प्रधान ने कहा कि वे क्षेत्र के काम बिना किसी भेदभाव के करेंगे। इस अवसर पर दाेनों का सामूहिक स्वागत समारोह सुजानगढ़ में हुआ, जिसे कांग्रेस के उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल सहित अनेक नेताओं संबोधित किया। पंचायत समिति सुजानगढ़ के प्रधान गणेश ढाका, उपप्रधान दीवानसिंह, बीदासर पंचायत समिति की प्रधान संतोष मेघवाल एवं उपप्रधान महेंद्रसिंह ने मंत्रोच्चार पूजा के बाद कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख डॉ. बनारसी मेघवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सूरजाराम ढाका, पूर्व प्रधान नानीदेवी गोदारा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी, विद्याधर बेनीवाल, रामनारायण प्रजापत, राधेश्याम अग्रवाल, मो. इदरीश गौरी, नरेश गोदारा एवं भंवरलाल आिद मौजूद थे।
इससे पहले अतिथियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत सहायक अभियंता मोहनलाल, लोढ़सर के कन्हैयालाल शर्मा, पंचायत समिति प्रगति प्रसार अधिकारी ताराचंद, हंसराज मीणा, भंवरलाल, रामनारायण, रामचंद्र जाट, रेखाराम धर्मेद्र किलका एवं गजराज जैन सहित लोगों ने माला पहनाकर शॉल एवं साफा ओढ़ाकर किया।
सुजानगढ़. संबोधितकरते पूर्व मंत्री मा.भंवरलाल मेघवाल