पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखाधड़ी का मामला दर्ज

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानगढ़| थानेमें बुधवार को दो जनों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ। पुिलस के अनुसार वार्ड सं. 21 नयाबास के विजयराज पुत्र सत्यनारायण चौहान ने रिपोर्ट दी कि वह सिंगापुर घूमने के लिए गया हुआ था, तो वहां नितिनप्रसाद दीपक पांडे निवासी मुंबई ने उसे बताया कि वे जापान भेजने का काम करते हैं। उनकी बातों में आकर उसने अपने दो मित्रों साबिर शरीफ छींपा से आरोपियों की बात करवा दी तथा आरोपियों के बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपए डाल दिए। बाद में दीपक पांडे 19 जुलाई, 2014 को सुजानगढ़ आया और बकाया 14.50 लाख मांगकर उन दोनों को जापान का विजा दिखाकर दिल्ली चलने को कहा। इसके बाद आरोपी के साथ वे लोग दिल्ली चले गए। दिल्ली में उसने एक अगस्त को कहा कि टिकट 15 दिन बाद की है, आप गांव चले जाओ। गांव आने के बाद कोई फोन नहीं आने पर आरोपियों से बात की, तो उन्होंने रुपए पासपोर्ट देने से इंकार कर दिया।